लखीमपुर-खीरी: चलती बाइक में लगी आग, जोरदार धमाके से हिल गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र में गुरुवार की रात लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर जा रही एक बाइक में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इस दौरान तेज धमाका होने से आसपास के लोग हिल उठे। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। 

दरअसल गुरुवार की देर शाम एक युवक बाइक से जा रहा था। लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर स्थित गांव चिमनी के निकट से निकली नहर के पास बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते बाइक धू धू कर जल उठी। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बाइक से धमाका हुआ।

 धमाका इतना तेज था कि लोग हिल उठे। आग से बाइक जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बाइक चालक नशे की हालत में था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बाइक चालक से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सो रही पत्नी की पति ने की हत्या, आरोपी फरार

संबंधित समाचार