Farrukhabad Fire: छपाई कारखाने में लगी आग...लाखों का कपड़ा व उपकरण जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में छपाई कारखाने में आग लग गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक छपाई कारखाने में आग लग गई। जिससे लाखों का कपड़ा व छपाई उपकरण जल कर राख हो गए।

शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग में अप्पन साध के कपड़ा छपाई कारखाने में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे आग लग गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान बताया जा रहा हैं। कारखाना मालिक का कहना है कि आग लगने का कारण ज्ञात नही हो सका है। फिलहाल सब कुछ जल कर राख होगया है। क्षति का आंकलन अभी कर पाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें- Banda Accident: कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत...दो की मौत, आठ घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार