Unnao News: गौरी संग लिए शिवशंकर जमकर खेलें फाग…पत्र विक्रेताओं ने होली मिलन में जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पत्र विक्रेताओं ने होली मिलन में जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

उन्नाव, अमृत विचार। शहर के इंदिरा नगर स्थित उत्सव लान में समाचार पत्र विक्रेता संघ के होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। इसमें सदर विधायक पंकज गुप्ता, सपा से लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सांसद अन्नू टंडन व नर सेवा-नारायण सेवा संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी भी बधाई देने पहुंचे। साथ ही आयोजकों ने कलाकार बुलाकर फाग सहित अन्य प्रस्तुतियां कराईं। 

बता दें शाम से ही आयोजन स्थल पर संघ से जुड़े समाचार पत्र विक्रेता पहुंचने लगे थे। सभी पदाधिकारियों के पहुंचते ही लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगा शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। इसमें अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक व पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने त्योहारों खासकर होली का महत्व बता सभी से परस्पर सद्भावना बढ़ाने की अपील की। 

इसमें कलाकारों के साथ अन्य लोगों ने फाग, होली गीत व कविताएं सुनाकर सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों में विष्णु गुप्ता, अश्वनी निगम, अतुल कुमार, विनय कुमार, धीरेंद्र तिवारी, राम अवध सिंह चौहान, रामशंकर, जितेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, अरविंद कुमार, श्यामू अवस्थी, विकास, विजय, अमित, जमुना, सागर पंडित, धर्मेंद्र व पिंटू निगम आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Unnao: जानलेवा साबित हो सकता लू तापघात...एडीएम वित्त एवं राजस्व ने लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 

संबंधित समाचार