बहराइच: चाकू के वार से पेट के बाहर निकल आई आंत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के इटवरिया गांव निवासी एक युवक को सब्जी मंडी के निकट बात करने के दौरान दूसरे युवक ने पेट में चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की आंत बाहर आ गई। बहराइच मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने आंत अंदर कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवरिया निवासी सुशील अवस्थी (38) से गुरुवार शाम सात बजे दिलीप का बेटा बात कर रहा था। बात करते समय सुशील को दिलीप के बेटे ने सब्जी मंडी से कुछ दूर ले गया। इसके बाद उसने चाकू से पेट में हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट से आंत बाहर आ गई और खून गिरने लगा।

घटना से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों की मदद से संयुक्त जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सुशील को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टर सर्जन देवेश राय, डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी, स्टॉफ नर्स सुधा पाठक की टीम ने इमरजेंसी ओटी में आपरेशन कर पेट से बाहर निकले आंत को अंदर किया।

इसके बाद उसका प्राथमिक इलाज किया। रक्तस्राव बंद होने पर युवक को रात 12 बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल के भाई प्रसन्न जीत अवस्थी ने बताया कि धोखे से वार किया है। पहले बात किया, इसके बाद चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का फंदे से कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के किया साथ घटनास्थल का मुआयना

संबंधित समाचार