अंबेडकरनगर: दो लाख की नकदी और करीब 10 लाख रुपए का जेवरात चोरों ने किया पार
जलालपुर/ अंबेडकरनगर, अमृत विचार। बीती रात अज्ञात चोर मकान की खिडक़ी तोडक़र अंदर घुसकर लाकर, बॉक्स आदि का ताला तोडक़र उसमें रखी लाखों की नगदी और लाखों रुपए के सोने और चांदी का जेवरात चुराकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो लोग स्तब्ध रह गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
बता दें कि घटना कटका थानाक्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी अंकुर सिंह के घर बीते रात को घटित हुई। रात में अंकुर सिंह अपने परिवार के साथ भोजन कर रोजमर्रा की भांति कमरे में सो गए। जब सुबह परिजनों ने खिडक़ी का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो वह कमरे में घुस कर देखा तो लाकर और बॉक्स का दरवाजा टूटा हुआ था। वहीं सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें रखा गया दो लाख 20 हजार रुपए की नगदी, सोने और चांदी के जेवरात समेत करीब 10 लाख रुपए के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर ने घर पहुंच घटना की जांच-पड़ताल किया। पीडि़त अंकुर सिंह ने पुलिस को अज्ञात चोर के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। सीओ देवेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
पड़ोसी का जेवर चोरी होने से बचा
अकुर सिंह का पड़ोसी राजमंगल सिंह अपना घर नया बनवा रहे थे। जिसके कारण वह अपना लाखों रुपए का जेवरात जिंक के थैले मे भरकर अंकुर सिंह के घर में रख दिए थे, जिसे चोर कूड़ा समझ कर फेंक दिए। जिससे इनका सभी जेवरात चोरी होने से बच गया।
ये भी पढ़ें -बैंकों से किए गए संदेहजनक लेन-देन की दें जानकारी :DM अंबेडकरनगर
