हल्द्वानी: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदान में गर्मी, सात जिलों में बदलेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी के साथ मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इधर मैदानी इलाकों में तेज धूप निकल रही है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।

साथ ही 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इधर हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है और गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हल्द्वानी में दिन के समय धूल भरी हवाएं भी चली हैं। 

संबंधित समाचार