अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बता दें कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 4 मार्च की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दुष्कर्म का आरोपी सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर कालेपुर चकमार्ग कटारिया याकूबपुर बाईपास से जा रहा है। सूचना पर जब पुलिस ने पीछा किया तो एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर बताया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का असलहा, एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। 


ये भी पढ़ें -जौनपुर: नगर पालिका के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार