Mahoba News: फांसी पर लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में फांसी पर मजदूर का शव लटका मिला

महोबा, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन महोबा प्रांगण के बाहर दिल्ली से आए एक मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला। जीआरपी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद तलाशी ली। आधारकार्ड व अन्य कागजातों में घर का पता होने पर परिजनों को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच पड़ताल किए जाने की मांग की है। बाद में पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जिले की सरहद से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतपुर के कस्बा लवकुश निवासी पप्पू अहिरवार (47) पुत्र राजू अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता था। शुक्रवार की तड़के वह दिल्ली से महोबा आया। रेलवे स्टेशन के बाहर एक पेड़ पर उसका शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने जीआरपी महोबा को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने कोतवाली महोबा पुलिस को सूचना कर घटना के बावत अवगत कराया। 

कोतवाली पुलिस न मौके पर पहुंचकर शव का नीचे उतारने के बाद तलाशी ली। तलाशी दौरान उसके पास से मिले आधारकार्ड में नाम पता पाया गया। पुलिस ने पते के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। महोबा आए मृतक के परिजनों ने अधेड़ की हत्या का शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कराए जाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। मजदूर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- आवास बनवाने में चौथे नंबर पर आया अपना Kannauj...कभी 37वें नंबर पर था जनपद, एक महीने में हुई बेहतर प्रगति

संबंधित समाचार