प्रतापगढ़: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, टेम्पो चालक समेत दो की मौत
कुण्डा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। दो बाइक की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें घायल टेम्पो चालक समेत दो युवकों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया।
कुण्डा कोतवाली क्षेत्र के पछिया बरई गांव निवासी कल्लू सरोज के पांच बेटे व तीन बेटी थी। सबसे बड़ा बेटा राज कुमार, राजेंद्र सरोज, राजू सरोज, करन सरोज व अर्जुन सरोज थे। चौथे नंबर का बेटा करन टेंपो चलाने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से चौरा गांव में रिश्तेदार के घर हुई मिट्टी में शामिल होने के लिए जा रहा था कि गांव के पास बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चारों घायल हो गए। लोगों की मदद से चारों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा लाया गया। जिसमें 19 वर्षीय करन सरोज पुत्र कल्लू, गांव के 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राम खेलवान निवासीगण पछिया बरई कुंडा व जेठवारा के महमदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नीलेश पुत्र लालजी यादव,45 वर्षीय अलीम पुत्र मो. नईम घायल शामिल रहे। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने नीलेश,करन सरोज व अलीम को चिकित्सकों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान करन की मौत हो गई। मौत से मां राजकुमारी, पिता कल्लू सरोज, बहन मंजू, माधुरी, खुशबू समेत भाईयों को रो रोकर बेहाल हैं।
घायल अलीम पुत्र नईम की भी इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -सहमति से तलाक के बाद भरण- पोषण का दावा पति के उत्पीड़न समान :हाईकोर्ट
