बहराइच: दबंगों ने उस्तरा से वार कर राजगीर को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे नूरुदीन चक गांव गांव निवासी एक शटरिंग मिस्त्री पर कुछ दबंगों ने उस्तरा से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया। दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव निवासी शब्बू पुत्र पप्पू शटरिंग मिस्त्री है। वह पूर्व में शमीम के यहां काम करता था। लेकिन किसी कारण वश अब वह दूसरे स्थान पर काम करने लगा है।

इसको लेकर शमीम काफी नाराज रहता है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ने के बाद शब्बू अपने काम पर जा रहा था। काम पर जाते समय शमीम और मछली नामक व्यक्ति ने शब्बू पर अस्तुरा से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में मेडिकल और इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। उधर घायल का कहना है कि जहां पहले काम करते थे, वहां पर बंद पैकेट में अंजान वस्तु डिलेवरी के लिए दे रहे थे। जिसकी डिलेवरी न करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-मेरी प्रेरणा इरफान पठान हैं, बोले एम सिद्धार्थ- कोहली का विकेट लेने का कोच लैंगर से किया था वादा

 

संबंधित समाचार