लखीमपुर-खीरी: बालूडीह में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई घर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर के गांव बालूडीह में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पल भर में विकराल हुईं लपटों ने कई घरों को अपने आगोश में लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।  

गांव धोबहा के तमाम ग्रामीण खेतों में काम करने गए थे। अधिकतर घरों में महिलाएं और बच्चे थे। सुबह करीब दस बजे के आसपास रामकुमार के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को उठता देख परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग जैसे तैसे जान बचाकर घर से भागे। 

शोरशराबा होने और उठी लपटों को देखकर खेतों से ग्रामीण गांव की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते। इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। उठ रहीं लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: दसवें दिन रिपोर्ट... 37वें दिन कराया शव का पोस्टमार्टम

 

संबंधित समाचार