हरदोई: चौकी और पिकेट 112 के सामने पांच दुकानों के टूटे शटर, सोती रही अतरौली पुलिस, चोरों ने की दो लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतरौली, हरदोई। शुक्रवार रात मिश्राखेड़ा में पुलिस चौकी व 112 पिकेट के सामने से डकैतों ने पांच शटर तोड़कर दो लाख की नकदी पार कर दी। थानाक्षेत्र अतरौली के मिश्रा खेड़ा में पुलिस चौकी के सामने रवि गुप्ता के कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर 57 हजार नकदी, वीरेंद्र दीक्षित की हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़ 42 हजार नकदी, अखिलेश की परचून की दुकान का शटर तोड़ 40 हजार, संजय दीक्षित की चोकर की दुकान से 33 हजार , कुलदीप की किराना की दुकान का शटर तोड़ 35 हजार की नकदी डकैत उठा ले गए।

शनिवार सुबह पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की हुई है। खास बात है की पुलिस के सुरक्षा घेरे में भी व्यापारी सुरक्षित नही हैं , अतरौली पुलिस सो रही है , पांच पांच शटर टूट गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी । प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया इलाके में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

संबंधित समाचार