कौशांबी पुलिस ने 33 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कौशांबी पुलिस ने 33 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की महेवा घाट थाना पुलिस ने 33 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात में यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोग का तलाशी ली गई तो प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ 33 किलो 500 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।

गाड़ी में मौजूद अवैध गांजा तस्करी में लिप्त शुभम द्विवेदी निवासी गढ़वारा जनपद चित्रकूट व बच्ची लाल निवासी थाना रयपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट