पीलीभीत: केजरीवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने साधा निशाना, बोले- दिल्ली में जो भ्रष्टाचार मिटाने आए, वह खुद फंस गए

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोकसभा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में सिख समाज के बीच जाकर उनको साधने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियां बताई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी खुलकर बोले। ये भी कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद छोड़ना ही होगा।

शहर के एक होटल में हुई सभा और प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि दस वर्ष पूर्व की सरकार सदैव सिख समाज को पीछे करने का काम करती रही। मगर इन दस सालों में लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज का सम्मान करते हुए कई ऐतिहासिक फैसले और कार्य किए हैं।  फिर चाहे वह करतारपुर साहिब का कॉरिडोर हो, गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान दिवस को बाल दिवस का दिन घोषित करने काम हो या फिर देश विदेश में रहने वाले सिख समाज की सुरक्षा और उनके सम्मान का विषय। 

सिख समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया गया है।आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर भी सियासी वार किए। कहा कि जो भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सत्ता में आए थे,आज खुद शराब घोटाले के मुख्य आरोपी बनने की ओर अग्रसर हैं।

जेलों में बंद हैं और उनको अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। दिल्ली में जो अन्ना हजारे के विचारों को अपना मानने वाले घोटाले पर घोटाले करके अन्ना हजारे तकब को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से तो अन्ना हजारे को भी शर्मिंदा होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: खाना बनाते वक्त लगी आग से सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत चार झुलसे

संबंधित समाचार