लखनऊ: नैनी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक पर दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, बनाई वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना के निजी विश्वविद्यालय में कनिष्क सहायक पद पर कार्यरत महिला ने हेमवती राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र के मुताबिक, पीड़िता ने नैनी के हेमवती राजकीय महाविद्यालय में वरिष्ठ सहायक महाबीर प्रसाद शर्मा पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

पीड़िता ने बताया कि कोरोना काल में उसे पति की मौत हो गई थी। वह सहायक पद पर कार्यरत थे। पति की मौत के बाद नैनी के हेमवती राजकीय महाविद्यालय में वरिष्ठ सहायक महाबीर प्रसाद शर्मा ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्ती की।जुलाई 2021 को महिला की नौकरी नैनी के विवि में कनिष्क सहायक पर लग गयी।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन महाबीर ने उससे ज्यादा काम होने की बात कहकर रोक लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया, विरोध करने पर वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने अपना ट्रांसफर लखनऊ करवा लिया, जिसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। डर-धमका कर उसने पीड़िता को एक होटल में बुलाया। उसके बाद दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-IPL 2024: लखनऊ में आज होगा LSG vs GT का मैच, शहीद पथ पर जानें से बचें, दोपहर 3 से रात 12 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात