केशव मौर्य ने किया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, लगाया वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की राजनीति है और वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा। उनहोंने दावा कि कि कमल खिलेगा और फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार बनेगी"। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीत रही है। अबकी बार NDA 400 पार करेगी"।

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: बहराइच सीट पर छह बार बाहरी प्रत्याशियों ने जमाया कब्जा, लेकिन भाजपा ने...

संबंधित समाचार