Fatehpur: गंगा में नहाने गया बुजुर्ग डूबा; परिजनों में कोहराम, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खबर लिखे जाने तक गोताखोरों को नहीं मिल सकी सफलता

फतेहपुर, अमृत विचार। गंगा नदी में नहाने गया एक बुजुर्ग गहराई में चले जाने से डूब गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी थी। 

सदर कोतवाली के पक्का तालाब निवासी रामकृष्ण त्रिपाठी (70) रविवार को गंगा स्नान के लिए हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा पक्का घाट पहुंचे थे। जहां स्नान करते समय गहराई में चले जाने से वह गंगा नदी में डूब गए। यह देख घाट पर मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गंगा घाट पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी पहुंचे परिजनों में उनके न मिलने से कोहराम मचा रहा।

यह भी पढ़ें- Banda: 20 अप्रैल तक दर्ज कराएं मुख्तार मामले पर बयान; जज गरिमा सिंह ने दी लिखित सूचना

 

संबंधित समाचार