भोजपुरी फिल्मों का गढ़ बनेगा गोरखपुर: रवि किशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को कहा कि गोरखपुर भोजपुरी फिल्मों का गढ़ बनेगा। उन्होंने गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में फिल्म उद्योग के रूप में नए रोजगार ‌सृजन की अपार संभावनाओ और भविष्य की योजनाओं पर बात की। सांसद रवि किशन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना …

गोरखपुर, अमृत विचार। फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को कहा कि गोरखपुर भोजपुरी फिल्मों का गढ़ बनेगा। उन्होंने गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में फिल्म उद्योग के रूप में नए रोजगार ‌सृजन की अपार संभावनाओ और भविष्य की योजनाओं पर बात की। सांसद रवि किशन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे विश्व में रोजगार का संकट पैदा हो गया है। देश में भी लॉकडाउन में बहुत लोग बेरोजगार हो गए है। इस कठिन समय में गोरखपुर में एक नए रोजगार का सृजन हो रहा है। जिससे न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त कर रवि किशन ने कहा कि हम सबने गोरखपुर में जो फिल्म सिटी का सपना देखा था वो मुख्यमंत्री के सहयोग से साकार होते दिख रहा है। गोरखपुर में पांच भोजपुरी फिल्म और वेब सीरीज क्राइम स्टॉप की शूटिंग हो रही है। 500 एपिसोड के इस वेब सीरीज के 60 एपिसोड की शूटिंग गोरखपुर में हो रही है और भी कई फिल्मो की योजनाएं बनाईं जा रही है।मुंबई के निर्माता निर्देशक गोरखपुर में काम करने को उत्साहित है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि मुंबई से आए निर्माता लोकल कलाकारों को मह्त्व दे रहे हैं।अभिनेताओं, टेक्निशियन, कैमरामैन, स्पॉट बॉय सभी लोकल लिए जा रहे है। ऐसे में बाहर का पैसा गोरखपुर की धरती पर आ रहा है, यहां के युवाओं को मौका मिलेगा। गोरखपुर में 1200 कलाकारों को मौका मिलने जा रहा है और लोग भी जुड़ेंगे। फिल्म स्टार रवि किशन ने कहा कि मैंने जो संघर्ष किया है वो किसी और कलाकार को न करना पड़े। एब्जि कूल चैनल के एम डी रनवीर सिंह ने बताया कि गोरखपुर व आस पास बहुत सारे खूबसूरत लोकेशन है, जहां क्राइम स्टॉप की शूटिंग की जाएगी। रवि किशन इस वेब सीरीज को होस्ट कर रहे हैं। यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

निर्देशक मनोज सिंह ने बताया कि गोरखपुर में काम के प्रति लोगों का समर्पण देखने लायक है। मैंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है, गोरखपुर में रवि किशन के साथ काम कर के अलग तरह का अनुभव मिला। गोरखपुर में फिल्म उद्योग की अपार संभावाएं है। इस अवसर पर एब्जि कूल चैनल के एम डी रनवीर सिंह ,क्राइम स्टॉप के निर्माता बॉबी सिंह, यूपी प्रभारी जावेद, पवन दुबे ,समरेन्द्र विक्रम सिंह ,रणंजय सिंह जुगनू आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार