मिर्जापुर: पैरामिलिट्री फोर्स ने नक्सल प्रभावित इलाके में किया रूट मार्च
राजगढ़/ मिर्जापुर, अमृत विचार। राजगढ़ क्षेत्र के राजगढ़ ब्लॉक से आज राजगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने रूट मार्च किया। जिसमें राजगढ़ ब्लॉक से होते हुए ददरा,राजगढ़, नदीहार,धनसिरीया, पुरैनिया, सेमराबरहो से होते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र खोराडीह में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची और पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बाद राजगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स तालर,खटखरीया, चंदनपुर, पिपरवार, चौखडा से होते हुए पैरामिलिट्री फोर्स नक्सल प्रभावित क्षेत्र भवानीपुर पहुंची। यहां पर भी पूरे गांव का भ्रमण किया।
इसके बाद भीटी होते हुए इंदिरा नगर के रास्ते राजगढ़ ब्लाक पर पहुंची। पैरामिलिट्री फोर्स दोपहर 12:00 बजे से रूट मार्च लगभग 25 किलोमीटर तक किया। चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आने पर पैरामिलिट्री फोर्स रूट मार्च गांव में कर रही है। जिसमें राजगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के साथ राजगढ़ थाने के पुलिस छोटे लाल यादव के साथ-साथ फोर्स मौजूद रही।
ये भी पढ़ें -हरदोई: शाहाबाद में कोचिंग पढ़ने गए छात्र का अपहरण, 5 लाख की मांगी फिरौती
