बरेली: गुप्त काल का 'चक्रधारी हाथ' देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, भगवान विष्णु से है संबंध!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रीति कोहली, बरेली। अब तक आपने कई प्राचीन मूर्तियां देखीं होगी, लेकिन जो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। शायद ही इसके बारे में आपने कभी सुना होगा। यह चक्रधारी हाथ एक मूर्ति का अवशेष है, जोकि बेहद खास और अनमोल है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि इस मूर्ति अवशेष का भगवान विष्णु से कोई न कोई जुड़ाव है।

यह अवशेष रोहिलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में बने पांचाल संग्रहालय के शोकेस में रखा हुआ है। जहां लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं और खासकर इस चक्रधारी हाथ को देखने के लिए यहां आया करते हैं।

पांचाल संग्रहालय के रिसर्च एसोसिएट डॉ. हेमंत शुक्ला मनीषी ने बताया कि टेरकोटा गैलरी में गुप्त काल का चक्रधारी हाथ अद्भुत और विलक्षण है, जो बादामी पत्थर का बना हुआ है। इसका डिजाइन बड़ा ही अलंकृत है और निसंदेह ही ये भगवान विष्णु की मूर्ति के चक्र है।

वहीं खासियत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ये अलंकृत चक्र है, इसमें कई सारी तीलियों की अकृतियां छेनी-हथौड़े से उकेरी गई हैं, जिसके बाद इसको डिजाइन कर शेप दिया गया है। लेकिन ये चक्र खंडित है, जिस मूर्ति का ये हिस्सा रहा होगा अगर वह पूरी मूर्ति हमें मिल जाती तो इसको अच्छे ढंग से निरूपित कर सकते थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दाल खरीदने के लिए जेब और होगी ढीली, जानिए कितने रुपए बढ़े?

संबंधित समाचार