टनकपुर: अवकाश लिए बिना घर पहुंचा एसएसबी जवान, होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। नेपाल सीमा पर स्थित कलढुंगा बीओपी ( बॉर्डर आउटपोस्ट) में तैनात एसएसबी का तीन दिन से लापता जवान अवकाश लिए बगैर घर ओडिशा पहुंच गया। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर पिथौरागढ़ जौलजीवी मोटर मार्ग स्थित कलढुंगा बीओपी में एक साल से तैनात 39 साल के हेड कांस्टेबल विवेकानंद मौर्या निवासी ओडिशा के कोरापुट जिले के मुंडागुड़ा, सोमल गुडे गत तीन अप्रैल से लापता थे।

जवान को खोजने के लिए एसएसबी की गश्ती टीम ने पूरा बॉर्डर छान मारा लेकिन जवान का कहीं सुराग नहीं लगा था। इस संबंध में एसएसबी के उपनिरीक्षक सूरज लाल की ओर से गुमशुदगी को लेकर टनकपुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बगैर अनुमति के कार्यक्षेत्र छोड़ने वाले जवान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार