Chaitra Navratri 2024: उन्नाव में नवरात्र पर देवी मंदिरों में तैयारयां शुरू...झालरों से किया गया जगमग

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव में नवरात्र पर देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हुई

उन्नाव, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र में जनपद के विभिन्न नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में देवी माता के मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। गंगाघाट राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर रंग रोगन के साथ ही साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर को झालरों से जगमग किया गया है।

नवाबगंज स्थित कुशहरी देवी माता मंदिर, उन्नाव शहर स्थित कल्याणी माता मंदिर व गंगाघाट राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर नगर, आस पास के जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों से लोग माता के दर्शन करने के लिये आते हैं। 

देवी माता के मंदिरों में नवरात्र पर तैयारियां जोरो से की जा रही है। मंदिर में साफ सफाई के साथ ही रंग रोगन का कार्य भी किया जा रहा है। गंगाघाट स्थित दुर्गा  मंदिर के अध्यक्ष आदित्य सिंह ( साधू ) ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ध्वजारोहण किया जायेगा। मंदिर प्रांगण में रामचरित मानस का पाठ कराया जायेगा। जिसके बाद राज्यभिषेक होगा। 

वहीं पंचाग पूजन, अष्टमी को पूर्णाहुति दी जायेगी। नवमी को कन्या पूजन के साथ ही दोपहर बारह बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। नवरात्र में सुबह व शाम महाआरती का आयोजन किया जायेगा। हर बार की तरह इस बार भी नवरात्र में माता का भव्य श्रंगार कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला; गंभीर हालत में हैलट रेफर, इस बात को लेकर हुई थी दोनों में बहस

संबंधित समाचार