Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रदेश महासचिव समेत सपा-बसपा के दर्जनों नेता हुये भाजपाई...उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश कार्यालय में दिलाई सदस्यता

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद पदाधिकारी सतीश महाना के कार्यालय पहुंचे

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिये मतदान से पहले दल-बदल जारी है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव समेत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़े  सपा, बसपा के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

लखनऊ मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे की मौजूदगी में पटका पहना कर भाजपा परिवार में शामिल किया। कानपुर नगर निगम के कांग्रेस और निर्दलीय छह पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (बसपा), औरैया जिले के दिबियापुर विधानसभा से चुनाव लड़े बसपा नेता अरुण कुमार दुबे, ललितपुर के सपा नेता सौरभ यादव, फतेहपुर जिले के असोथर नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विधानसभा प्रत्याशी रहे अंबुज शुक्ला, कानपुर गोविंद नगर से बसपा प्रत्याशी रहे सचिन त्रिपाठी, किदवई नगर से बसपा प्रत्याशी रहे संदीप शर्मा जैकी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उमंग शुक्ला, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डब्बू तिवारी के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र अवस्थी बबलू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव पवन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इसके साथ कानपुर में कांग्रेस के नेता अजय कपूर के नेतृत्व में कानपुर नगर निगम में  कांग्रेस पार्षद अनिल यादव, अमित जायसवाल, शालू कनौजिया, अंजलि दीक्षित, सरोज चड्ढा और निर्दलीय पार्षद सुधीर यादव भाजपा में शामिल हो गये। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत है। 

विधानसभा अध्यक्ष से भी की मुलाकात

लखनऊ में सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पार्षद, प्रदेश पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से सतीश महाना से लाल बंगले में उनके आवास पर भेंट कीर। इस दौरान सभी का सतीश महाना ने पार्टी में स्वागत किया। यहा अजय कपूर के साथ सभी नेता पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Exclusive: रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट-जाली की दीवार, ट्रेनें भरेंगी रफ्तार...मवेशी नहीं पहुंच पाएंगे, घटनाओं में भी आएगी कमी, पढ़ें- पूरी खबर

संबंधित समाचार