अमरोहा : नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर चलाया सफाई अभियान
ईदगाह पर सफाई करते नगरपालिका कर्मचारी
अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर सफाई अभियान चलाया। रविवार को नगर पालिका के कर्मचारी ईदगाह पर पहुंचे। यहां उन्होंने बेहतर तरीके से ईगाह पर सफाई की पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष नगर पालिका की ओर से ईदगाह पर सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर आने वाले नमाजियों की सुविधा के लिए मिट्टी का समतलीकरण कराया जा रहा है। ईदगाह के मैदान से झाड़ियां को कटवाया जा रहा है। धनौरा मार्ग से ईदगाह को जाने वाले रास्ते पर जल का छिड़काव व सफाई कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा संपूर्ण नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान को चलाया जा रहा है। जहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं उनको हटाने के निर्देश दे दिए गए। जलापूर्ति हेतु पालिका निर्मल को पर विद्युत आपूर्ति वर्धित होने की दशा में जनरेटर की व्यवस्था की है।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के कुशल नेतृत्व में पालिका नगर वासियों को नियंत्रण वेतन नागरिक सुविधा व्यवस्थाएं दी जाने हेतु तत्पर है। उन्होंने समस्त नगर के लोगों से आग्रह किया कि नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य में अपना सहयोग एवं अमूल्य सुझाव देकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सबसे बड़ा सहयोग नगर के लोगों का होता है। नगर पालिका भी नगर के लोगों से ऐसी उम्मीद रखती है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया
