Kanpur Dehat: जिंदा जलने से दो मासूमों की मौत...प्रधान समेत चार पर FIR, शव घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में जिंदा जलने से दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थानाक्षेत्र के भूठा देव गांव में रविवार की दोपहर एक घर में संदिग्ध हालात में आग लगने से कमरे में सो रही मां व उसके तीन बच्चे झुलस गए थे। जिसमे दो बच्चियों की मौत हो गई थी। वहीं मां-बेटे का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। 

देर रात मामले में पुलिस ने तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम किया गया। इसमें बच्चियों की मौत जलने से होने की बात सामने आई। वहीं पीएम के बाद दोनों मासूमों का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया

ये भी पढ़ें- Kanpur में तीन जगह आग लगने से मची अफरा-तफरी...दादानगर रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से उठने लगी लपटें, रोकी गई ट्रेनें

संबंधित समाचार