अयोध्या: श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ में कल से मनेगा वासंतिक नवरात्र पर्व
बड़ागांव/अयोध्या, अमृत विचार। तहसील सोहावल क्षेत्र में आस्था और विश्वास का प्रतीक श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में वासंतिक नवरात्र पर्व नौ अप्रैल मंगलवार से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पीठ परिसर में विराजमान भगवती तारा, मां पीतांबरा, स्वामी जी महाराज तथा पीठ के संस्थापक गुरुदेव रामकृष्ण पांडेय आमिल के विग्रह की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय ने बताया कि आचार्य गिरिजा प्रसाद मिश्र के मार्ग दर्शन में वैदिक आचार्य दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ करेंगे। पीठ परिसर में विराजमान सभी देवी देवताओं के विग्रहों की दतिया पीठ की परंपरा के अनुरूप विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। आगामी 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी जबकि 17 अप्रैल को महानवमी के अवसर पर कन्याओं का सामूहिक पूजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को सामूहिक हवन और भंडारा संपन्न होगा। विठूर पांडेय ने बताया कि इस बाबत तैयारी पूरी कर ली गई है।
ये भी पढ़ें -बरेली: गुप्त काल का 'चक्रधारी हाथ' देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, भगवान विष्णु से है संबंध!
