बाजपुर: तमंचे और कारतूस के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान एक बुजुर्ग को 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

बेरिया दौलत चौकी की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच टीम ने गुलाब का मझरा श्मशान घाट के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वहां पहुंचे मुखबिर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति बोर नदी होता हुआ रम्पुराकाजी की ओर जाने वाला है और उसके पास तमंचा भी है।

इस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और ग्राम रम्पुराकाजी पार करके ढालन पर बोर नदी की तरफ उतरने लगे तो सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जोकि पुलिस को देखकर सकपका गया पलटकर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम गुलाब का मझरा निवासी दर्शन सिंह बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार