Etawah News: मोबाइल निकालने गया मजदूर टैंकर में गिरा...मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में मोबाइल निकालने गए मजदूर की टैंक में गिरने से मौत

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर क्षेत्र के जारी खेडा रोड पर आटा मिल के  टैंक में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। टैंक में मोबाइल फोन गिर गया था। उसे निकालते  समय यह हादसा हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया है कि ग्राम पंचायत मलाजनी के ग्राम जारी खेड़ा मार्ग पर स्थित श्रीराम एग्रो आटा मिल में रविवार देर शाम को कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जिनमें से एक मजदूर का मोबाइल फोन मिल में बने एक टैंक में गिर गया था। मोबाइल को निकालने के प्रयास में 23 वर्षीय मजदूर मंगल सिंह पुत्र कारी सदा निवासी ग्राम आबूआर थाना बखरी जनपद बेगूसराय मोहनपुर विहार टैंक में गिर गया।

जिससे उसकी दम घुटने से उसकी  मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजकर डॉक्टरी परीक्षण करवा कर शव को मोर्चरी रखवा दिया और मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दी गई है। परिवार के लोगों के लोगों के आ जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार