रामपुर : छावनी में तब्दील हुआ मिलक, जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर सुबह से ही भाजपाइयों का जनसभा स्थल पर जुटना शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए और तैयारियों का जायजा लिया।

लोकसभा प्रत्याशी सांसद घनश्याम सिहं लोधी के समर्थन में कुछ देर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलक के ग्राम रठौंडा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।इसको लेकर पुलिस महकमा सुबह से ही अलर्ट हो गया। एसपी भी मिलक के लिए रवाना हो गए।  वहां पहुंचकर उन्होने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सख्ती के साथ ड्यूटी करने के आदेश जारी किए।इसके अलावा भाजपाइयों का भी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें : रामपुर: शादी के एक माह बाद पुलिस से की पति की शिकायत

संबंधित समाचार