Chaitra Navratri 2024: Unnao में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंन्दिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी...लोगों ने घरों में कलश स्थापना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंन्दिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी

उन्नाव, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिये भोर पहर से ही दर्शानार्थियों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने मां के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मनोवांछित फल की कामना की। सुबह से ही मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। वहीं मंदिरों में बज रहे देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने शुभ मुहुर्त पर घरों में कलश की स्थापना की। 

बता दें आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों के पूजन का विधि विधान नवरात्र के रूप में किया जाता है। इन नौ रूपों में भक्त शैलपु़त्री, बम्हचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्माण्डा, स्कन्धमाता, मॉ कात्यायनी ,कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामनाए मां के चरणों में निवेदित करते है। 

इस दौरान क्षेत्र में होने वाले हवन, पूजन और उठने वाली सुगन्ध से सारा क्षेत्र भक्ति मय हो जाता है। इन नौ दिनो में भक्त दूर -दूर से पौराणिक महत्व रखने वाली गंगाघाट राजमार्ग स्थित प्राचीन मां दुर्गा मन्दिर में पहुंचकर मां के जयकारे लगाये और फल, फूल, मिठाई से सजी डलियों में प्रसाद लेकर भक्त मां को भोग लगाया।

वहीं मंदिर में सुबह और शाम मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया है। मंदिर दर्शन करने के बाद घरों में भी भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की। जिसके बाद व्रत रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें- Route Diversion: कानपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: ईद व नवरात्र पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

संबंधित समाचार