हल्द्वानी: बढ़ेगी गर्मी, इस सप्ताह में चलने लगेगी लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस सप्ताह लू चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन दिनों तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी लू चलने लगेगी। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में लोगों को गर्म हवाएं झेलनी होगी।

हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। शहर में रात के समय अपेक्षाकृत गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन पूर्वान्ह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय बढ़ रही तपिश से लोग परेशान हो रहे हैं।

संबंधित समाचार