Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत पर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय मोहम्मद तसलीम बीती रात अपने खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके कोई बच्चा नहीं था।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पुलिस ने पकड़े चार गौ तस्कर, तमंचे और पशुओं को काटने के औजार बरामद

 

संबंधित समाचार