काशीपुर: दो युवकों पर लगा मारपीट व सोने की चेन लूटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट व सोने की चैन लूटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मेन बाजार, काशीपुर निवासी दीपांशु अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 10 से सवा दस बजे के बीच वह अपनी कार से अपनी पारिवारिक सदस्य के साथ कुंडेश्वरी से काशीपुर की तरफ आ रहा था। तभी आईआईएम के पास सड़क पर ही एक कार के चालक ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी और कार सवार दो युवक गाली गलौच करने लगे।

आरोप है कि एक युवक ने पीड़ित को थप्पड़ और उसके गले में पड़ी सोने की चैन ले ली और उसके बाद धमकी देते हुए कार से भाग गये। जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर अनुसार जांच की जा रही है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट व सोने की चैन लूटने का आरोप भी लगाया है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार