बरेली: झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दिव्यांग की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां थाना क्षेत्र के बैकर शाहपुर में संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की जलकर मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है।

जानकारी के मुताबिक, देवरनियां थाना क्षेत्र के बैकर नगला निवासी 46 वर्षीय दिव्यांग धर्मपाल सिंह को एक सफाई कर्मचारी ने अपने बदले बैकर शाहपुर में ड्यूटी पर लगा रखा था। रोजाना आने जाने में परेशानी होने की वजह से धर्मपाल ने ग्राम प्रधान की जगह में ही झोपड़ी डाल ली और वहीं रहने लगा। जहां उसका बेटा रोज खाना देकर चला जाता था। 

वहीं, सोमवार रात को भी करीब 9 बजे धर्मपाल का बेटा उसे खाना देकर चला गया। जिसके कुछ ही देर बाद अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाकर किसी तरह धर्मपाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने श‍व को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

संबंधित समाचार