रामनगर: लाखों के जेवरात के साथ चोर धरे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पिछले दिनों पीरुमदारा क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में  हुई सनसनीखे चोरी का पर्दाफाश करते हुए स्थानीय पुलिस ने चोरी  हुए लाखों रुपए के जेवरात के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा।

बताया जा रहा है, कुछ समय पूर्व मधुबन कॉलोनी निवासी दीपिका पत्नी पूरन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थी । जब वह वापस आई तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था । और अलमारी से सोने के आभूषण गायब थे।  क्षेत्र में चोरी को लेकर पुलिस के खिलाफ खासा आक्रोश बना हुआ था।

पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता की तहरीर दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया तो अरविंद पुत्र सीताराम ग्राम खरोटा थाना साबल उत्तर प्रदेश , राजेंद्र मिश्रा पुत्र शंभू नाथ मिश्रा निवासी ग्राम मछरिया थाना कटघर ( मुरादाबाद ) माल सहित पुलिस के  हत्थे चढ़ गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ माल एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी और एक सोने की अंगूठी बरामद कर आरोपियों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया।चोरी का पर्दाफाश करने वाले जांच दल में पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश जोशी, आरक्षी रतन सिंह और ललित राम शामिल रहे।

संबंधित समाचार