आज का राशिफल। 10 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 10 अप्रैल, 2024

मेष

आज व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए बड़ा धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई नया कार्य शुरू न करें। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन काफी शुभ है।

वृष

आज किसी अप्रिय खबर के मिलने से मन व्यथित हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए‍ं। दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें।

मिथुन

आज जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना बन रही है।

कर्क

आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे। अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गंभीर रहेंगे। नए उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण करें।

सिंह

आज लोगों से अपनी प्रशंसा की ज्यादा इच्छा न रखें। दार्शनिक विषयों के चिंतन में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है। आप प्रकृति के बीच एकांत समय बिताना पसंद करेंगे। दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें।

कन्या

आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। किसी जरूरी कार्य में बाधा आ सकती है,किंतु वे आपकी बातों को लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे।

तुला

आज व्यवसायियों की रुकी हुई पेमेन्ट मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब में आपको बोनस मिल सकता है। भविष्य की किसी परियोजना के लिए धन जुटा सकते हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

वृश्चिक

आज अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में रुकावट जैसी उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय में नया तरीका प्रयोग करने से बचें। करियर में स्वयं को साबित करने के उत्तम अवसर मिलेंगे।

धनु

आज घर का वातावरण आनंद और उत्साहपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे।

मकर

आज संपत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। जल्दबाजी में कोई नया काम शुरू न करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस की परिस्थितियां आपके लिए कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज का दिन विशेष रूप से आपके लिए शुभ रहने वाला है। अपनी कूटनीतिक योग्यता का परिचय देंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी। शाम के समय दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं।

मीन

आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य रिश्तों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आपको धैर्यवान रहना चाहिए।

Related Posts