रामपुर: पति से विवाद होने के बाद आम के पेड़ पर चढ़ी महिला, बोली- मांगे पूरी करो, नहीं तो कूद जाऊंगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगर, अमृत विचार: अजब गजब है महिला ने अपने पति और ससुराल वालों से अपनी मांगे मनवाने के लिए आम के पेड़ पर चढ़कर कूद जाने की धमकी दी। जिसके बाद पति और ससुराल वालों की मान-मनौवल और सभी शर्तें मनवाने के बाद महिला आम के पेड़ से उतर आई। तब पति और ससुराल वालों ने राहत की सांस ली।

 मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। महिला अपने मायके जाना चाहती थी जबकि पति और ससुराल वाले उसे भेजना नहीं चाहते थे। मंगलवार दोपहर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस दौरान महिला ने अपने ससुराल वालों को सबक सिखाने की ठान ली। मौका पाकर विवाहिता आम के पेड़ पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। 

इस दौरान महिला ने कूदकर खुदकुशी करने की धमकी दी तो हड़कंप मच गया। पति के साथ ससुराल वाले महिला की खुशामद करने लगे। मान मनौवल का हवाला देकर ससुराल वालों ने महिला से नीचे आने को कहा। लेकिन महिला ने अपनी सारी शर्तें मनवाने की सूची ससुराल वालों के सामने रख दी। महिला की सारी शर्तें पति एवं ससुराल वाले मानने को तैयार हो गए। करीब आधा घंटा तक पेड़ पर बैठने के बाद विवाहिता नीचे उतर आई। विवाहिता के पेड़ से ठीक-ठाक उतारने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- रामपुर : खाली प्लॉट में मिला अपह्रत बालिका का शव, दोनों पैर कटे देख उड़े होश...पांच लोग पुलिस हिरासत में

संबंधित समाचार