अखिलेश यादव का 12 अप्रैल को होगा चेंजओवर, बरेली के नेताओं से करेंगे मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 12 अप्रैल को बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर होगा। वह पीलीभीत जाएंगे। वह सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलेंगे और 11:45 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां वह 15 मिनट रुकेंगे और बरेली के नेताओं से मुलाकात करेंगे

। 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से पीलीभीत में सिरसा चौराहा पूरनपुर में सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के लिए जनसभा स्थल पर पहुंचेगे। यहां से दोपहर दो बजे पूरनपुर से हेलीकॉप्टर से चलेंगे और 2:45 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगे और यहां से वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: मजबूत उम्मीदवार की तलाश में BSP, बदायूं पहुंचे नेता...जमाया डेरा

संबंधित समाचार