Bareilly News: 26 अप्रैल को बरेली आ सकते हैं पीएम मोदी, 13 को सीएम योगी आएंगे बहेड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: पीलीभीत के प्रत्याशी जितिन प्रसाद की राह आसान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को बहेड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी 26 अप्रैल को बरेली आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह कार्यक्रम अभी तय नहीं माना जा रहा है।

पीलीभीत में 19 अप्रैल और बरेली में 7 मई को मतदान होना है। दोनों सीटों पर पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। दोनों सीटों को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री पीलीभीत में जनसभा कर चुके हैं। अब बरेली में उनका कार्यक्रम लेने की बात कही जा रही है। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री की बरेली में जनसभा होने की संभावना है, लेकिन यह तारीख अभी अंतिम रूप से तय नहीं है। उधर, बहेड़ी में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनर किलिंग के मामले में पांच लोगों  पर FIR, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार