मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घर के बाहर खेलते समय पड़ोस में रहने वाला किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद मासूम को उसके घर के बाहर छोड़कर घर से फरार हो गया। मासूम ने घर जाकर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घर के बाहर खेलते समय पड़ोस में रहने वाला किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद मासूम को उसके घर के बाहर छोड़कर घर से फरार हो गया। मासूम ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी तो सभी के होश उड़ गए। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह नदारद मिला। मासूम के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को मझोला थाने में तहरीर दे दी है।
मासूम के साथ दुष्कर्म का यह मामला मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम चौदरपुर का है। गांव निवासी एक युवक खेती-किसानी करता है। सोमवार की शाम उसकी नौ साल की मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि तभी पड़ोस में रहने वाला एक किशोर, जिसकी उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है, वह मासूम को बहलाकर अपने साथ बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि घर पर आरोपी किशोर ने उसके साथ बलात्कार किया।
कुछ देर बाद मासूम को घर के बाहर छोड़कर चला गया। रोती हुई मासूम अपने घर पहुंची तो परिजनों ने उसे बदहवास हालत में देखा। उसकी हालत देखकर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने मासूम से पूछा। रोते हुए उसने पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम को लेकर परिजन जब आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो वह नदारद था। इसके बाद परिजनों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। देर शाम परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
