UP: ब्रजेश पाठक बोले- विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, उनके पास कोई एजेंडा नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "भाजपा पूरे देश और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है, हमारा एक-एक कार्यकर्ता काम कर रहा है। भाजपा की लहर है। उत्तर प्रदेश में 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है।"

बता दें कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। पिछले आम चुनाव में राज्य में भाजपा का वोट प्रतिशत भले ही बढ़ा हो लेकिन सीटों की संख्या कम हुई है। 2014 में भाजपा ने यूपी की 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में सीटों की संख्या घटकर 62 रह गई थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार