रायबरेली: बाग में दुपट्टे से लटकता मिला किशोरी का शव, जानिए क्या बोली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे निकासू मजरे बेलाभेला में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। राखी पुत्री अशोक कुमार परिवार के साथ रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। बुधवार की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर श्यामू की आम की बाग में दुपट्टा से लटकता मिला। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा होगा। बताया जाता है कि मृतका की जुलाई में शादी होनी थी, लेकिन हाथ पीले होने के पहले ही उसने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार