Shravasti accident: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, कार्रवाई करेगी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा सेमरी मार्ग पर मंगलवार रात पटना गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने उसे बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम चेतियामुरार के मजरा लोहारी निवासी सुदीश कुमार पुत्र मैकू लाल मंगलवार की रात सेमरी चौराहा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा सेमरी मार्ग पर स्थित पटना गांव के निकट पहुंचा तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में सुदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वहां पहुंचे राहगीर ने बाइक से उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। उसके पास से बरामद मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -नोएडा: कसना थाने में लगी आग, थाना प्रभारी कक्ष और 90 वाहन जलकर राख

संबंधित समाचार