Sultanpur: 17 000 किमी की यात्रा कर सुलतानपुर पहुंचीं बुलेट रानी, PM मोदी को लेकर किया बड़ा दावा

Sultanpur: 17 000 किमी की यात्रा कर सुलतानपुर पहुंचीं बुलेट रानी, PM मोदी को लेकर किया बड़ा दावा

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के एक निजी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बुलेट रानी राजलक्ष्मी ने दावा किया कि एक समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। इसको लेकर देश भर में लहर है। साथ ही इस बार तो पीएम मोदी दक्षिण को भी जीत रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पहुंची बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा का बुधवार को बीजेपी के नेताओं ने स्वागत किया। बताते चलें कि 12 फरवरी को तमिलनाडु के मदुरै से दिल्ली की यात्रा बुलेट से करते हुए राजलक्ष्मी मंदा अपने बुलेट पर ही तिरंगा लिए सुलतानपुर पहुंची। उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। 

तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा पर निकलीं मंदा

राजलक्ष्मी ने बताया कि वह तमिलनाडु से राजधानी दिल्ली तक की 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली हैं और बुलेट से ही यात्रा कर रही हैं। यात्रा के दौरान लोगों का स्नेह और प्रेम खूब मिल रहा है।  

राजलक्ष्मी 17 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर सुलतानपुर पहुंची हैं। यहां एक निजी गेस्ट हाउस में उन्हांेने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जहां भी जा रहे हैं, हर जगह पीएम मोदी के प्रति लोगों में प्रेम और उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदा ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश से हरियाणा की यात्रा करते हुए 18 अप्रैल को राजधानी दिल्ली पहुंचना है। जहां यह यात्रा पूरी हो जाएगी।

सनातन धर्म पर दिया करारा जबाव

उन्होंने बताया कि पहले अखंड भारत था। इसलिए तो आज भी ईराक, ईरान, बांग्लादेश में खुदाई पर शिव जी की मूर्ति, शिव लिंग, त्रिशुल आदि मिल रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए अलग अलग कर लिए है। चर्च और मस्जिद में भी हिंदुओं के चिन्ह मिलेंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी राजलक्ष्मी मंदा द्वारा नरेंद्र मोदी के लिए 115 दिन यात्रा की थी। तभी से वह चर्चा में आई थी। बताते चलें कि इनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वर्ष 2015 में साढ़े नौ टन वजन हाथ से खींचकर रिकार्ड बनाया था। वैसे तो राजलक्ष्मी मंदा पीएम नरेंद्र मोदी के रीतियों व नीतियों से प्रभावित हो कर उनके लिए वोट मांग रही है। उनके काफिले में कुल 22 लोग साथ चल रहे हैं। आगे उनकी बुलेट तो पीछे ट्रक चल रहा है।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने यूपी की 7 सीटों पर फाइनल किये ये नाम, रीता बहुगुणा जोशी का काटा टिकट

ताजा समाचार

संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन
Sambhal News : बच्चों को चिड़चिड़ा बना रहा मोबाइल, बिगड़ रही मनोदशा...ऐसे छुड़ाएं आदत
उन्नाव संसदीय क्षेत्र का 37 वर्षों तक बांगरमऊ ने किया प्रतिनिधित्व; चुने गए इन सांसदों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल...
लखनऊ: इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस