बरेली: 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा दस दिवसीय ईद का मेला, 55 से अधिक स्टॉल और 16 से ज्यादा लगेंगे झूले

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिया इंटर कॉलेज के ग्राउंड में 11 अप्रैल गुरुवार यानी ईद के पहले दिन से शुरू हो रहा है ईद का दस दिवसीय मेला। मेला कमेटी के सचिव वसी वारसी ने बताया कि पहले ये तीन दिवसीय मेला था। कोरोना के बाद यह मेला पिछले साल लगा था इस बार अनुमति जो है पिछली अनुमति को देखते हुए पहले 14 दिन की अनुमति हुई थी, उस अनुमति को देखते हुए प्रशासन ने हमें दस दिन की अनुमति दे दी है। 

इसे मेले को हम ईद मेला समारोह कहते है। आपको बता दें कि ईद वाले दिन यहां हिंदु मुस्लिम, सिक्ख ईसाई सभी धर्म के लोग आकर आपस में गले मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खुबी जो है यहां सभी धर्म के लोग आते हैं। पिछले साल इस मेले का उद्धाटन संतोश गंगवार ने किया था। इस बार मेले में बच्चों के लिए खेल खिलौने दुकानें रखी है झुले आदि लगवाए गए हैं। काफी चीजें यहां होती है जिसके कारण महिलाएं, पुरुष और बच्चों का यहां आना और मौज मस्ती करना होता है। 

अभी तक मेले का अधिकतर काम हो चुका है, जो दुकानें लगनी है उसका समान भी आ चुका है बस लगना बाकी है। साथ ही इस बार 50-55 अधिक स्टॉल लगने वाले हैं। वहीं झूलों की अगर बात करें तो 15 से 17 झूले इस बार लगने जा रहे हैं। यहां पर भोजीपुरा और काशीपुर आदि जगहों से लोग आकर अपने स्टॉल लगाने वाले हैं। झूले वाले अधिकतर काफी दूर- दूर से आकर यहां झूले लगाने वाले हैं।

मैं यहां पर स्टॉल लगाने के लिए पीलीभीत से आया हूं, हम यहां पर आइसक्रीम और चऊमीन की दुकान लगाने वाले हैं। हमें यहां मेले में दुकान लगाते हुए पिछले 5- 6 साल हो गए हैं---अजय जोशी, दुकानदार।

इस बार इस मेले में हम मिनी टोरा लगाने वाले हैं। अक्सर बड़े टोरा में बच्चे बैठ नहीं पाते हैं। इस लिए इस बार हम युनिक चीज लाए हैं। जिसमें बड़ो के साथ बच्चे भी बैठ सकते हैं। आज तक इस मेले में ये झूला कभी आया नहीं, इस बार पहली बार इस मेले मिनी टोरा लगने जा रहा है। इसी के साथ मेले बच्चे प्लेन को भी काफी पसंद करते है, इसके अलावा मेले कई बढ़े झूले भी लगने जा रहें है---मोहम्मद फहीम अलवी, झूले वाले।

यह भी पढ़ें- बरेली: जाम का नया पॉइंट बना कोतवाली के सामने महादेव पुल, लोगों को नहीं मिली राहत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जनगणना की तैयारियां तेज: मई-जून 2026 में बनेगी मकानों की सूची, पहली बार डिजिटल और स्वगणना की सुविधा
नेता प्रतिपक्ष ने CM की मौजूदगी में उठाया लोकायुक्त की रिपोर्ट का मुद्दा, बोले माता प्रसाद- चार IAS समेत कई अफसरों पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सदन में रखें 
Mahashivratri 2026 Shubh Sanyog: महाशिवरात्रि कल, बनेंगे विशेष शुभ योग
कचहरी को 18 बमों से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर आया ईमेल... पहले भी सुरक्षा व्यवस्था की उड़ चुकी हैं धज्जियां
अयोध्या में दिल्ली दरवाजा को मिलेगा नया रूप: पार्क बनेगा, कच्चा नाला होगा पक्का... महापौर ने किया बड़ा वादा