बहराइच: पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बेटियों ने छोड़ा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और उसकी छोटी बहन मोबाइल चला रही थी। इसका माता और पिता ने विरोध किया तो दोनों नाराज होकर घर से कहीं चली गईं। तहरीर मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के बालवापुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवती अपनी 14 वर्ष की बहन के साथ आठ अप्रैल को घर पर मोबाइल चला रही थी। पिता ने दोनों बेटियों को मोबाइल चलाते देखा तो नाराजगी जाहिर की। माता ने भी बेटियों को समझाया। इससे नाराज दोनों बहनें घर से लापता हो गई। दोनों को माता पिता ने काफी खोजबीन कर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया गया। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: पुलिस कार्यालय के सामने हुई मारपीट, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार