गोंडा: सोते समय तीन बहनों पर एसिड अटैक, एक की हालत गंभीर
गोंडा। योगी सरकार के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। गोंडा सोते समय तीन सगी अनुसूचित जाति की बहनों पर एसिड अटैक हुआ है। एसिड अटैक में तीनों बहनें झुलस गई हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा …
गोंडा। योगी सरकार के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। गोंडा सोते समय तीन सगी अनुसूचित जाति की बहनों पर एसिड अटैक हुआ है। एसिड अटैक में तीनों बहनें झुलस गई हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला परसपुर क्षेत्र के पसका गांव का है, जहां सोमवार रात तीनों बहनें छत पर सो रही थीं। इसी दौरान रात ढाई बजे के करीब तीनों पर तेजाब फेंका गया। तीनों बहने चिल्लाते हुए नीचे आईं। उनके पिता ने देखा कि बेटियों का चेहरा झुलसा हुआ था। बाद में पता चला कि बेटियों पर तेजाब फेंका गया है। आनन फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
