लखनऊ: विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर को विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। महाराजगंज जिले की निवासी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स …

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर को विधानसभा के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। महाराजगंज जिले की निवासी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था।

महिला ने बाद में आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। जैसे ही आसिफ को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई, उसके परिवार ने कथित रूप से उसे प्रातड़ित करना शुरू कर दिया। सूत्रों ने कहा उत्पीड़न से तंग आकर वह लखनऊ अपनी जान देने पहुंच गई।

संबंधित समाचार