लखीमपुर-खीरी: व्यापारी ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना खीरी क्षेत्र में एक किराना व्यापारी ने बुधवार की रात अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार की सवेरे उसकी मौत हो गई। परिवार वाले आत्महत्या के कारणों के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव नकहा निवासी राहुल (23) की नकहा में ही किराने की दुकान है। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार की देर शाम राहुल दुकान बंद कर घर पहुंचा। घर में ही रात को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। परिवार वाले आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। 

गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पुलिस बैठी रही...नहीं लगी भनक, मोबाइल शॉप में हो गई चोरी

संबंधित समाचार