Barabanki suicide: किसान ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, दहशत में ग्रामीण-जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/ बाराबंकी, अमृत विचार। घर के अंदर एक किसान ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है और मौके पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सतरिख थाना क्षेत्र के गाल्हामऊ गांव निवासी संतोष दीक्षित (55) अपने घर के अंदर लाइसेंसी राइफल से खुद गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना के दौरान परिवार के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक गोली की आवाज़ सुनकर परिवार के लोग घर के अंदर पहुंचें, लेकिन तब तक राइफल की गोली संतोष के सिर के परखचे उड़ा चुकी थी। घटना के बाद गांव की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी बुलाई गई है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना किस कारण हुई है अभी इसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं सतरिख थाने के प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया का कहना है कि घटना किस कारण हुई। इस मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में एम्बुलेंस चालक ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

संबंधित समाचार